
Delhi Police(Photo-Official)
Delhi Police Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही भर्ती निकाली जा सकती है। दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में भर्तियां आने की संभावना है। इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल, सब इंस्पेक्टर और ड्राइवर जैसे पद शामिल होंगे। साथ ही हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद के लिए भी भर्तियां निकाली जा सकती है। इसको लेकर छात्रों को उत्साह है और वे तैयारी में लगे हुए हैं।
दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही टाइपिंग में दक्षता भी आवश्यक है। हिंदी टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। साथ ही
अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड भी 30 शब्द प्रति मिनट है। वैसे भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी कर दी जाएगी।
साल 2022 एसएससी भर्ती नोटिफिकेशन मुताबिक दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के अनुसार मासिक वेतन मिलता है। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की सैलरी रेंज 25,500 रूपये से 81,100 रूपये प्रति माह तक होती है। इसके अतिरिक्त, अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह हेड कांस्टेबल को भी कई प्रकार के भत्ते दिए जाते हैं। जैसे:
महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) है। साथ ही प्रमोशन की संभावनाएं तो होती ही हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई से सितंबर 2025 के बीच शुरू हो सकती है। वहीं, लिखित परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2025 में आयोजित होने की संभावना है।
Updated on:
02 Jun 2025 12:49 pm
Published on:
02 Jun 2025 12:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
