
BTech Admission With CUET UG Score: सीयूईटी यूजी एंट्रेंस एग्जाम के जरिए आप देश भर के केंद्रीय व अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला ले सकते हैं। CUET UG की मदद से न सिर्फ परंपरागत कोर्सेद में दाखिला मिलता है बल्कि कई वोकेशनल और टेक्निकल कोर्से में भी एडमिशन मिलता है। ऐसे में आइए आज जानते हैं ऐसे बीटेक कोर्सेज के बारे में जिनमें CUET UG Score के आधार पर दाखिला मिलता है-
जी हां, बीटेक के कई ऐसे कोर्से हैं, जिनमें सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), एपीजेअब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, छत्रपति शिवाजी महाराज यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च जैसे विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में कई बीटेक ब्रांच में दाखिला सीयूईटी स्कोर के आधार पर मिलता है।
सीयूईटी यूजी के स्कोर पर मुख्य रूप से इंजीनियरिंग के इन ब्रांच में दाखिला मिलता है-
-सिविल इंजीनियरिंग
-कंप्यूटर साइंस
-मैकेनिकल इंजीनियरिंग
-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
-आईटी इंजीनियरिंग
सीयूईटी यूजी कैंडिडेट्स के बीच उन ब्रांच या कोर्सेज की काफी डिमांड होती है जो आज की जॉब मार्केट में ट्रेंडिंग है या जिनकी अच्छी मांग है। इसका एक उदाहरण है, डिजिटल मार्केटिंग। इन दिनों बाजार में डिजिटल मार्केंटिंग की काफी डिमांड है। सीयूईटी यूजी परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। वर्तमान समय में एआई, सायबर सिक्योरिटी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इंटरप्रिन्योरशिप, डिजिटल मार्केटिंग व अन्य कोर्सेज में भी सीयूईटी यूजी स्कोर से दाखिला लिया जा सकता है।
इस बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा से डीयू, जेएनयू, बीएचयू, जामिया, एएमयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे अन्य यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा। 300 से अधिक अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2025 का आयोजन देश भर के 285 शहरों में 8 मई से 1 जून 2025 तक होगा। परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। लेकिन इस बार विषयों की संख्या 63 से घटाकर 37 कर दी गई है।