
KVs Admission: केंद्रीय विद्यालय में दाखिला पाना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। केंद्रीय विद्यालय संगठन आज यानी 2 अप्रैल 2025 को KVS कक्षा 1 और बालवाटिका (1 और 3) के लिए दूसरी प्रवेश सूची जारी करने जा रहा है। ये लिस्ट जारी होने के बाद माता-पिता इसे केवी की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं।
ऐसे छात्र जो शॉर्टलिस्ट कर लिए गए हैं, उनके अभिभावक अंतिम तिथि तक या उससे पहले दस्तावेज और आवेदन शुल्क जमा कर दें। अन्यथा उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। बता दें, अगर दूसरी दौर के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी जोकि अप्रैल 2025 है।
-सबसे पहले kvsangathan.nic.in पर जाएं
-एडमिशन 2025-26 के सेक्शन में जाएं
-इस सेक्शन से ‘Second Admission List for Class 1/Balvatika’ पर क्लिक करें
-इसके बाद लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें अगर जरूरत पड़े
-अब आप लिस्ट देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं
| इवेंट | तिथि |
| ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बालवाटिक 2 और कक्षा 2 से 12 तक | अप्रैल 2 से अप्रैल 11 तक |
| बालावाटिक 1 और 3 के लिए दूसरी प्रोविजनल लिस्ट | 17 -25 अप्रैल |
| दूसरी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नोटिफिकेशन | 18 -21 अप्रैल |
| RTE, SC, ST, OBC वर्ग के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन | 23- 28 अप्रैल |
वहीं इस बीच केंद्रीय विद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए बालवाटिका 2 और कक्षा 2 से 12 तक के लिए आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन कक्षा 11वीं को छोड़कर 2 से 12 तक अन्य सभी कक्षा में दाखिले के लिए है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 अप्रैल 2025 है।
Updated on:
02 Apr 2025 11:25 am
Published on:
02 Apr 2025 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
