शिक्षा

BTEUP Result 2025: सीधे इस लिंक से चेक करें बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन इभेन सेमस्टर रिजल्ट

BTEUP सचिव अजीत कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग के आरोप में कुल 220 छात्रों के परिणाम परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार रोके गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 8:59 AM IST
BTEUP Result 2025
BTEUP Result 2025

BTEUP Result 2025: उत्तर प्रदेश टेक्निकल शिक्षा परिषद (BTEUP) ने मई-जून 2025 में आयोजित सम(EVEN) सेमेस्टर और स्पेशल बैक पेपर परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। डिप्लोमा कोर्सों में नामांकित छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपना नामांकन संख्या (Enrollment Number) दर्ज करना होगा। परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां छात्र अपना नामांकन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

BTEUP Result 2025: ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले BTEUP की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Results’ या ‘Even Semester Result 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर नामांकन संख्या और जन्मतिथि भरें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट भी किया जा सकता है।

री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें

अगर कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। निचे दिए गए स्टेप्स की मदद से इसे किया जा सकता है।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट टेक्निकल शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in खोलें।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Re-evaluation’ या ‘पुनर्मूल्यांकन’ सेक्शन में जाएं।
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी जैसे नामांकन संख्या, विषय, आदि भरें।
निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

फॉर्म जमा करने के बाद इसकी रसीद या स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रखें।
पुनर्मूल्यांकन का परिणाम भी तय समय के भीतर परिषद की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

BTEUP इवन Semester Result: इतने छात्रों को मिले शून्य अंक


BTEUP सचिव अजीत कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग के आरोप में कुल 220 छात्रों के परिणाम परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार रोके गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर लिखने वाले 2533 छात्रों को संबंधित विषय में शून्य अंक देने का निर्णय लिया गया है।

Updated on:
15 Jul 2025, 8:59 AM IST
Published on: