25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के लिए Railway Coach Factory में काम करने का सुनहरा मौका, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई, आवेदन शुल्क सिर्फ 100 रुपया

Railway Coach Factory: इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 14 Jul 2025, 3:56 PM IST

Railway Coach Factory Vacancy

Railway Coach Factory Vacancy(Image-Freepik)

Railway Coach Factory Vacancy: रेलवे के अंतर्गत आने वाली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में बड़ी संख्या में अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 1010 से पदों को भरा जाएगा। आवेदन 12 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। 11 अगस्त तक इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।

Railway Coach Factory Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा


भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने विज्ञान विषयों के साथ 12वीं पास की है या जिनके पास आईटीआई का प्रमाण पत्र है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती फ्रेशर्स और एक्स-आईटीआई दोनों प्रकार के उम्मीदवारों के लिए है। इसके लिए आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया


इस भर्ती प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह से शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम की प्रक्रिया होगी। फ्रेशर्स उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा।
10वीं पास फ्रेशर्स को प्रतिमाह 6000 रुपए
12वीं पास फ्रेशर्स को प्रतिमाह 7000 रुपए
एक्स-आईटीआई उम्मीदवारों को प्रतिमाह 7000 रुपए

Railway Coach Factory: ऐसे कर पाएंगे आवेदन


आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट apprenticeblw.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि भरें।
अपनी जन्म तिथि, योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सब्मिट कर दें।
आवेदन सफलतापूर्वक करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।