शिक्षा

CA November Exam 2021: आईसीएआई का बड़ा फैसला, सीए के छात्रों के लिए बढ़ाई प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की समय सीमा

CA November Exam 2021: आईसीएआई ने नवंबर परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण की शुरुआत की समय अवधि बढ़ा दी है। सीए के छात्र डिटेल जानकारी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर चेक कर सकते हैं।

2 min read

CA November Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( Institute of Chartered Accountants of India ) ने सीए नवंबर परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू करने के लिए समय अवधि बढ़ा दी है। अंतिम परीक्षा में उपस्थित होने के लिए समय सीमा 30 अप्रैल, 2021 के बदले 30 जून 2021 तक कर दी है। आईसीएआई की ओर से जारी एक आधिकारिक नोटिस के जरिए सभी को इस बात की सूचना दी गई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI ) ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में बताया है कि वे छात्र जिन्होंने नवंबर 2020, जनवरी 2021 में आयोजित इंटरमीडिएट-आईआईपीसी परीक्षाओं के समूह या दोनों समूहों में से किसी एक को पास कर लिया है वो अंतिम परीक्षा में उपस्थित होने के लिए 30 अप्रैल, 2021 तक या उससे पहले अपना व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू कर दें। ताकि वो नवंबर 2023 में आयोजित परीक्षा में शामिल हो सकें।

नोटिस में इस बात का भी जिक्र है कि वे उम्मीदवार जो कोविड-19 के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में तालाबंदी और कर्फ्यू के कारण अपना प्रैक्टिकल प्रशिक्षण ( Practical Training ) शुरू नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें 30 अप्रैल, 2021 के बजाय 30 जून, 2021 को या उससे पहले अपना व्यावहारिक प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने पर उन्हें नवंबर 2023 में आयोजित होने वाली अंतिम परीक्षा में उपस्थित होने की इजाजत दी जाएगी। इस बीच आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आईसीएआई सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा 22 मई से शुरू होने वाली थी और 21 मई से अंतिम परीक्षा स्थगित होने वाली थी।

Web Title: ca november exam 2023 icai extends commencement of practical training

Updated on:
30 Apr 2021 12:11 pm
Published on:
30 Apr 2021 12:08 pm
Also Read
View All