शिक्षा

CA Result September 2024 : सीए फाउंडेशन और इंटर लेवल रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी, ICAI ने दी जानकारी

CA Result September 2024 Date : रिजल्ट की तारीख के बारे में ICAI ने सोशल मीडिया साइट "X" पर जानकारी देते हुए यह बताया है कि सितंबर 2024 में आयोजित ICAI...
2 min read
CA Result September 2024 Date

CA Result September 2024 Date : ICAI से जुड़ी जरुरी खबर सामने आ गई है। CA Foundation और Inter Level की परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर 2024 को जारी किया जा सकता है। Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) ने इस बात की जानकारी दी है कि 30 सितंबर 2024, बुधवार को रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है। इसलिए जो भी छात्र इस परीक्षा में बैठे थे वो अपना रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org या icaiexam.icai.org पर जाकर देख सकते हैं।

CA Result September 2024 : सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी


रिजल्ट की तारीख के बारे में ICAI ने सोशल मीडिया साइट "X" पर जानकारी देते हुए यह बताया है कि सितंबर 2024 में आयोजित ICAI इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 30 अक्टूबर 2024 को घोषित होने की संभावना है। साथ ही एक नोटिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। नीचे दिए गए पोस्ट के माध्यम से इस नोटिस को देखा जा सकता है।

CA Result September 2024 : सितंबर में हुई थी परीक्षा


आप बता दें कि CA Foundation की परीक्षा 13 सितंबर को शुरू हुई थी। यह परीक्षा 20 सितंबर तक चली थी। 20 सितंबर को इस परीक्षा का आखिरी पेपर था। यह परीक्षा 13, 15, 18 और 20 तारीख को आयोजित किया गया था। साथ ही इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित किया गया था। वहीं ग्रुप 2 की बात करें तो यह परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Updated on:
27 Oct 2024 01:19 pm
Published on:
27 Oct 2024 01:19 pm