
UPSC CSE Reserve List 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE Reserve List 2023 जारी कर दिया है। रिजर्व लिस्ट में उनका नाम आता है जो अंतिम रिजल्ट आने पर लिस्ट में तो नहीं होते हैं, लेकिन योग्यता के क्रम में उसके ठीक बाद उन का नाम होता है। अभी जो लिस्ट जारी हुई है, उसमें कुल 120 अभ्यर्थियों के नामों की अनुसंशा की गई है। साथ ही 30 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल लिस्ट में रखा गया है। इस लिस्ट को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है।
UPSC सिविल सर्विस 2023 के फाइनल रिजल्ट में 1016 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। अब 120 और उम्मीदवारों का चयन किया गया है। UPSC ने साल 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2023 को जारी किया था। इस परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पहला रैंक लाकर इस परीक्षा को टॉप किया था। वहीं दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान और तीसरे स्थान पर डोनुरु अनन्या रेड्डी रहे थे। यूपीएससी द्वारा जारी किए गए 120 नामों में से 88 अभ्यर्थी जनरल और 23 ओबीसी श्रेणी के हैं। इसके अलावा 5 ईडब्ल्यूएस, 3 एससी और एक एसटी वर्ग से हैं। UPSC CSE Reserve List 2023 pdf
UPSC CSE Reserve List 2023 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
इस वेबसाइट के Latest Update सेक्शन में जाएं।
इस पेज पर UPSC CSE 2023 Reserve List पर क्लिक करें।
UPSC CSE Reserve List 2023 ओपन हो जाएगा।
उम्मीदवार रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Published on:
26 Oct 2024 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
