शिक्षा

CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर किए जारी, यहां से करें डाउनलोड

CBSE Board Exam 2021: सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ये पेपर मार्किंग स्कीम के साथ जारी किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 4:31 PM IST
Class 10th, 12th sample paper
Class 10th, 12th sample paper

CBSE Board Exam 2021: सीबीएसई (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के सैंपल पेपर जारी किए हैं। सैंपल पेपर (cbse sample paper) परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार होते हैं। इनकी मदद से विद्यार्थी आने वाले परीक्षा पैटर्न और विभिन्न प्रकार के प्रश्नों से रूबरू होते हैं।

ये पेपर मार्किंग स्कीम के साथ जारी किए

सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। ये पेपर मार्किंग स्कीम के साथ जारी किए गए हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सैंपल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें:

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ पर जाएं।

चरण 2: वेबसाइट के होमपेज पर जाएं, यहां पर सैंपल पेपर के विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: यहां पर लिंक क्लिक करने के बाद 12वीं और 10वीं के पेपर वर्षों के अनुरूप सामने आ जाएंगे।

चरण 4: सैंपल पेपर प्राप्त करने के लिए SQP 2020-21 और फिर कक्षा 10 वीं या 12वीं का चयन करें।

गौरतलब है कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 4 मई से शुरू होने वाली हैं। हालांकि कक्षा 10 की परीक्षा 7 जून को और कक्षा 12 की परीक्षा 14 जून को समाप्त होगी।

परीक्षा रद्द करने की मांग

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे हैं। लोग सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने की मांग करते हुए ट्विटर पर #cancelboardexams2021, #CancelourCBSEboardexams2021 और #CancelBoards2021 का ट्रेंड चला रहे हैं। एक तरफ जहां कई छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को उठाया है। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी हैं जो ऑनलाइन परीक्षा चाहते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Published on: