29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2021: एई, डीआरओ और अन्य पदों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन अप्लाई

Sarkari Naukri 2021: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ( JKPSC ) ने सहायक अभियंता ( AE ), उप अनुसंधान अधिकारी ( DRO ) और अन्य 45 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए कई इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने 7 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 8 Apr 2021, 3:09 PM IST

JKPSC

Sarkari Naukri 2021: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ( JKPSC ) ने सहायक अभियंता ( AE ), उप अनुसंधान अधिकारी ( DRO ) और अन्य 45 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जेकेपीएससी ने योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जम्मू एवं कश्मीर लोक सेवा आयोग ( JKPSC ) की आधिकारिक वेबसाइट http://jkpsc.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 07 मई 2021 है।

जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां करे क्लिक।

इसे भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: एएससीओ के लिए निकली भर्ती, डिटेल्स यहां से करें डाउनलोड

Important Dates :

आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट पर 08 अप्रैल 2021 से उपलब्ध।

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 07 मई 2021।

इन पदों पर निकली हैं भर्तियां

सहायक अभियंता ( सिविल ) जल शक्ति विभाग: 19 पद।

सहायक अभियंता ( सिविल ) लोक निर्माण ( आर एंड बी ) विभाग: 22 पद।

उप अनुसंधान अधिकारी लोक निर्माण ( आर एंड बी ) विभाग: 02 पद।

सहायक अनुसंधान अधिकारी लोक निर्माण ( आर एंड बी ) विभाग: 02 पद।

इसे भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

जरूरी योग्यता

सहायक अभियंता ( सिविल ) जल शक्ति विभाग :

सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार की इंजीनियरिंग की उपयुक्त शाखा में एएमआईई सेक्शन (ए एंड बी ) की डिग्री।

सहायक अभियंता (सिविल) लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग :

सिविल इंजीनियरिंग या एएमआईई सेक्शन ( ए एंड बी ) में बैचलर डिग्री।

उप अनुसंधान अधिकारी लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग :

सिविल इंजीनियरिंग या एएमआईई सेक्शन (ए एंड बी) भारत में बैचलर डिग्री। सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के साथ डिग्री करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

सहायक अनुसंधान अधिकारी लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग :

सिविल इंजीनियरिंग या एएमआईई सेक्शन (ए एंड बी) भारत में बैचलर डिग्री।

इसे भी पढ़ें : MH SET 2020 Result: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित हुई राज्य पात्रता परीक्षा के रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार जम्मू एवं कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट http://jkpsc.nic.in/ पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके उम्मीदवार होमपेज पर जाकर लॉगिन करें और नया पेज खुलने जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद उसे सबमिट कर दें।

ध्यान देने की बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के लिए शुल्क के साथ सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर दिया है वो कटऑफ तिथि के बाद तीन दिनों के भीतर अपने प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन पत्र में से अतिरिक्त जानकारी जोड़ सकते हैं या हटा भी सकते हैं।