29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MH SET 2020 Result: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोजित हुई राज्य पात्रता परीक्षा के रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

MH SET 2020 Result: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। राज्य पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://setexam.unipune.ac.in/ पर जाकर ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 8 Apr 2021, 12:55 PM IST

mh_cet_2020.png

MH SET 2020 Result: महाराष्ट्र में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आयोजित हुई राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। राज्य पात्रता परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार, पुणे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://setexam.unipune.ac.in/ पर जाकर अपने रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में कुल 61114 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 4114 ने अर्हता प्राप्त कर ली है। परीक्षा में कुल 6.73% परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं। MH SET 2020 Result And CutOff डाउनलोड करने के लिए patrika.com के पेज पर भी डाइरेक्ट लिंक दिया गया है।

Click Here For Check MH CET 2020 Result

MH SET 2020 Result
राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन सवित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 27 दिसंबर 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन के पात्र होंगे। इस परीक्षा के जरिए सिर्फ राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ही असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रिय स्तर पर NET परीक्षा NTA द्वारा आयोजित की जाती है। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों के ई-सर्टिफिकेट 19 अप्रैल को अपलोड कर दिए जाएंगे।

Read More: उत्तराखंड में नर्सिंग ट्यूटर के 40 पदों पर आवेदन मांगे, 5 मई तक ऑनलाइन करें अप्लाई

How To Check MH SET 2020 Result
राज्य पात्रता परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार, सबसे पहले सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए MH SET Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही रिजल्ट पोर्टल पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा। यहां उम्मीदवार को मांगी गई डिटेल्स भरनी होगी। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Read More: गोवा मेडिकल कॉलेज में 821 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 अप्रैल तक करें अप्लाई

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग