CBSE Board Exam 2021: बोर्ड कोविड-19 के कारण परीक्षाएं टालने नहीं जा रहा है। परीक्षाएं अगले माह चार मई से शुरू होनी है।
CBSE Board Exam 2021: देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। ऐसे में कई जगहों से मांग उठ रही थी कि सीबीएससी की परीक्षाओं को स्थगित करा जाए। मगर शुक्रवार को बोर्ड ने दो टूक कहा कि एग्जाम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षाएं तय समय पर ही कराई जाएंगी। बोर्ड ने अधिसूचना जारी कहा कि सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं अपने तय समय और शेड्यूल पर होंगी। यानी कि बोर्ड कोविड-19 के कारण परीक्षाएं टालने नहीं जा रहा है। परीक्षाएं अगले माह चार मई से शुरू होनी है।
बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिया
बीते दिनों सोशल मीडिया पर लाखों विद्यार्थी लगातार परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। ट्विटर पर कई तरह के हैशटैग के साथ अभियान भी चलाए गए। हालांकि अब परीक्षाओं के होने या टालने पर बोर्ड ने स्पष्टीकरण दिया है।
कोविड नियमों का पालन होगा
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बोर्ड ने कहा कि हमने परीक्षा शेड्यूल को बदलने या टालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। बोर्ड ने छात्रों की परेशानी और टेंशन को समझते हुए आश्वासन दिया कि परीक्षाएं कोविड नियमों के साथ सुरक्षित वातावरण में रखी जाएंगी। परीक्षाएं कराने के लिए बोर्ड और स्कूलों की ओर से तैयारी जारी है।
सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान
बोर्ड का कहना है कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई परीक्षाओं को आनलाइन मोड में कराने की मांग हो रही है।
Web Title: CBSE Board Exam 2021: will held in fixed schedule