30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2021: वित्त मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट के पदों पर भर्तियां निकालीं, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2021: कुल 34 पदों पर भर्तियां की जानी है। इन पदों के लिए अधिसूचना छह अप्रैल को जारी की गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 9 Apr 2021, 12:14 AM IST

Sarkari Naukri 2021

Sarkari Naukri 2021

Sarkari Naukri 2021: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी विभाग में भर्तियां निकाली गई हैं। वित्त मंत्रायल (Ministry of Finance) के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (DEA) ने यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।

इस वैकेंसी के तहत कुल 34 पदों पर भर्तियां की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना छह अप्रैल को जारी की गई थी।

Read More: Sarkari Naukri 2021: पीजीआईएमईआर ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

20 अप्रैल तक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन

डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (Department of Economic Affairs) की ओर से जारी इन रिक्तियों (Ministry of Finance Vacancy) के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल तक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। इन पदों पर भर्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए होंगी। कार्यशैली के आधार उम्मीदवार पर कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है।

Read More: Indian army recruitment 2021: 10 वीं और 12 वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका

कौन कर सकता है आवेदन ?

इन सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में मास्टर डिग्री या एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ अनुभव होना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अधिसूचना देख सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, यंग प्रोफेशनल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 35 वर्ष और कंसल्टेंट के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 50 वर्ष रखी गई है।

Read More: Sarkari Naukri: यूनिवर्सिटी में क्लर्क और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वित्त मत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट mofapp.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इन पदों पर आवेदन से पहले सावधानी बरतें। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर इसे निरस्त करा जा सकता है।

वेतनमान

इस वैकेंसी के जरिए यंग प्रोफेशनल के पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 40 हजार रुपए, वहीं कंसल्टेंट के पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवार को हर माह 80 हजार रुपए वेतन के तौर पर दिए जाएंगे।

Web Title: Sarkari Naukri 2021: Vacancy in Ministry of Finance