30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2021: PGIMER ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर रिक्तियां निकालीं, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

PGIMER JE Recruitment 2021: योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए 09 अप्रैल से 08 मई 2021 तक वेबसाइट pgimer.nu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 8 Apr 2021, 11:07 PM IST

PGIMER JE Recruitment 2021

PGIMER JE Recruitment 2021

PGIMER JE Recruitment 2021: पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पीजीआईएमईआर (PGIMER) भर्ती के लिए 09 अप्रैल से 08 मई 2021 तक वेबसाइट pgimer.nu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More: Indian army recruitment 2021: 10 वीं और 12 वीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का बड़ा मौका

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 09 अप्रैल 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 08 मई 2021

PGIMER में रिक्तियों का विवरण

जूनियर इंजीनियर (जेई) - 7 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 3 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 4 पद

Read More: Sarkari Naukri: यूनिवर्सिटी में क्लर्क और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

PGIMER जेई वेतनमान:

35400-112400 रुपये।

शैक्षिक योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में डिग्री या संबंधित शाखा में न्यूनतम तीन वर्ष का डिप्लोमा।

आयु सीमा:

18 से 30 साल

PGIMER जेई पदों के लिए चयन प्रक्रिया?

जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा किया है। उन्हें ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा। अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रकार) होंगे। सीबीटी में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी का स्थान और समय एडमिट कार्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एक नोटिस के जरिए एडमिट कार्ड की उपलब्धता के बारे में सूचित किया जाएगा।

Read More: NATA 2021 Admit Card: नाटा के टेस्‍ट-1 का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

आवेदन कैसे करें

- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट pgimer.nu.in के होम पेज पर जाना होगा।

- पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 09 अप्रैल से 08 मई 2021 तक होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- इसके लिए लॉगिन कर जरूरी जानकारियां देनी होगी।

- इसके बाद पेमेंट के विकल्प पर जाकर परीक्षा का शुल्क देना होगा।

आवेदन शुल्क:

- दिव्यांग वर्ग के लिए: शुल्क के भुगतान में छूट होगी।
- एससी/एसटी श्रेणी: 800 रुपये
- सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/ ईडब्ल्यूएस सहित अन्य के लिए: 1500 रुपये।