शिक्षा

CBSE ने रिजल्ट से जुड़े सवालों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर, उमंग ऐप के जरिए ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

Cbse 10th Result 2026 News: सीबीएसई 10वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है। सीबीएसई ने रिजल्ट से जुड़े सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। अब स्टूडेेंट्स उमंग ऐप पर कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

2 min read
Apr 15, 2026
CBSE

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर से 15 से 20 अप्रैल के बीच कभी भी परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। बोर्ड सााफ किया है कि 12वीं के नतीजों में अभी थोड़ा समय लगेगा क्योंकि उनका मूल्यांकन कार्य अभी जारी है।

Digilocker CBSE 10 Result 2026: डिजीलॉकर और अपार आईडी का नया अपडेट

रिजल्ट को लेकर डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। इसके मुताबिक, जिन स्टूडेंट्स की अपार आईडी (APAAR ID) पहले से ही सीबीएसई के रिकॉर्ड से लिंक है, वे अपना रिजल्ट सीधे डिजीलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में देख पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने सरकारी पहचान पत्र के जरिए डिजीलॉकर पर लॉग इन करना होगा। जिन स्टूडेंट्स के पास अपार आईडी नहीं है, उन्हें जल्द ही अपना अकाउंट बनाना होगा।

CBSE 10th Result Direct Link: वेबसाइट पर ऐसे चेक करे रिजल्ट

जैसे ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा, छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Class 10 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

CBSE Board Result 2026: उमंग ऐप से भी देख सकेंगे नतीजे

वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की स्थिति में स्टूडेंट्स उमंग (UMANG) ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट या web.umang.gov.in पर जाएं।
  • अपने मोबाइल नंबर और रोल नंबर से रजिस्टर करें।
  • इसके बाद लॉग इन करें और एजुकेशन सेक्शन पर जाएं।
  • यहां सीबीएसई कक्षा 10वीं को सिलेक्ट करें और अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

CBSE Board Result 2026 Helpline No.: सीबीएसई हेल्पलाइन नंबर जारी

रिजल्ट या टेक्निकल इश्यूज से जुड़े सवालों के लिए सीबीएसई ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की है। स्टूडेंट्स और अभिभावक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

  • टेलीफोन: 011-22509256, 22509257, 22509258, 22509259
  • सीबीएसईटोल-फ्री नंबर: 1800-11-8002
  • ईमेल: info[dot]cbse[at]gov[dot]in

CBSE 10th Result 2026: स्कूलों के लिए जरूरी निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को एक्सेस कोड डाउनलोड करने की सलाह दी है। स्कूल प्रशासन सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर जाकर एक्सेस कोड डाउनलोड करने की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं। सीबीएसई के नए बदलाव के तहत 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स सबसे पहले मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका देख सकेंगे। इसके बाद मार्क्स वेरिफिकेशन और रीइवेल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। बोर्ड ने यह बदलाव करते हुए कहा है कि, स्टूडेंट्स को दिए गए अंकों की स्पष्टता के लिए पहले उन्हें उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary: बिहार के अगले CM होंगे सम्राट चौधरी! मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिए कितने पढ़े-लिखे है
Also Read
View All