CG PPT- Pre MCA 2021 application process postponed: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने CG PPT 2021 और CG Pre MCA 2021 आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने की घोषणा की है। इस परीक्षा के लिए अब नए सिरे से तिथि तय होगी।
CG PPT-Pre MCA 2021 application process postponed: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ( CG Vyapam ) ने COVID-19 संक्रमित मरीजों की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी को देखते हुए PPT 2021 और CG Pre MCA 2021 आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। सीजी व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( CG Professional Examination Board ) ने इस बारे में एक नोटिस भी जारी की है। नोटिस में बताया गया है कि सीजी पीपीटी और सीजी प्री एमसीए आवेदन प्रक्रिया 2021 कसे स्थगित कर किया गया है। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यह फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है।
CG PPT-Pre MCA 2021 application process postponed: कल से शुरू होनी थी आवेदन की प्रक्रिया
पहले से जारी सूचना के मुताबिक सीजी पीपीटी और सीजी प्री एमसीए आवेदन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होनी थी। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून थी, जबकि CG PPT 2021 और CG Pre MCA परीक्षा की तारीख 25 जून थी। अब CG PPT 2021 और CG Pre की नई तारीखें MCA 2021 की घोषणा बाद में की जाएगी। इससे पहले अधिकारियों ने CG PET 2021 आवेदन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया था।
आपको बता दें कि CG PPT का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निकों द्वारा प्रस्तावित डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। जबकि भाग लेने वाले संस्थानों में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन ( MCA ) में प्रवेश के लिए CG Pre MCA का आयोजन किया जाता है।
Web Title: cg ppt and pre mca 2021 application process postponed