CISCE ने 14 मई को ISC Class 12th और ICSE class 10th का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया।
Council For The Indian School Certificate Examination (CISCE) ने 14 मई को ISC Class 12th और ICSE class 10th का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार के रिजल्ट में ISC 12वीं क्लास में 7 छात्रों ने टॉप किया है। इन सभी टॉपर्स का रिजल्ट 99.5 पर्सेंट रहा। बोर्ड के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेब साइठ पर भी देखें जा सकेंगे
12वीं में कोलकाता की अनन्या ने आईएससी में 99.50% फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हाई स्कूल में मुस्कान ने 99.4 फीसदी और अश्विनी राव ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
आईसीएसई की परीक्षाएं (ICSE Exam 2018) 26 फरवरी से 28 मार्च 2018 तक आयोजित हुई थी। इसके अलावा इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट की परीक्षा (ISC 12th Exam 2018) 7 फरवरी 2018 से 2 अप्रैल 2018 के तक चली थीं।
इस बार CISCE के रिजल्ट में ISC का कुल पास रिजल्ट 96.21 प्रतिशत रहा जबकि ICSE के स्टूडेंट्स का कुल पास प्रतिशत 98.51 रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस बार का रिजल्ट बेहतर रहा है।
CISCE ने 2018 की परीक्षा के लिए ICSE के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 33 फीसदी रखा जोकि पहले 35 फीसदी था। ISC के लिए पहले न्यूनतम पासिंग मार्क 40 फीसदी हुआ करते थे जो कि 2018 की परीक्षा से पास होने के लिए 35 फीसदी कर दिया गया।