शिक्षा

CISF Recruitment 2025: कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरू, 10वीं पास ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

CISF Recruitment: आवदेन शुल्क के तौर पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये और महिला, एससी, एसटी और पूर्व सैनिक को कोई आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2025, 11:26 AM IST
CISF Recruitment 2025
CISF Recruitment 2025

CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल के 1161 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती से जुड़े सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से अभियान के तहत कुल 1161 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा।

CISF Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो कुशल ट्रेड के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास) या समकक्ष प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इसके साथ ही अकुशल ट्रेड के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 अगस्त 2025 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

CISF Constable Recruitment 2025: इतना देना होगा आवेदन शुल्क


आवदेन शुल्क के तौर पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रूपये और महिला, एससी, एसटी और पूर्व सैनिक को कोई आवदेन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

CISF Recruitment: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर 'CISF कांस्टेबल भर्ती 2025' लिंक पर क्लिक करना होगा।


नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।


लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।


आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।


आवेदन फॉर्म सबमिट करें।


आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Updated on:
5 Mar 2025, 11:26 AM IST
Published on: