शिक्षा

CLAT 2021: जल्द जारी होने वाला है क्लैट का रिजल्ट, consortiumofnlus.ac.in से कर पाएंगे चेक

  कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ( CLAT 2021 ) के परिणाम कुछ देर में जारी हो सकता है। क्लैट का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध होगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 8:15 PM IST
clat 2021

नई दिल्ली। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ( CNLU ) की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट ( CLAT 2021 ) का परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर उपलब्ध होगा। क्लैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार CNLU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। क्लैट परीक्षा 23 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

फाइनल आंसर की 27 जुलाई को हुई थी जारी

कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ ने CLAT-2021 के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया था। सीएनएलयू ने परीक्षा के कुछ घंटों बाद यानि 23 जुलाई, 2021 को ही रात्रि 09 बजे क्लैट परीक्षा 2021 की टेंटेटिव आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को 24 जुलाई रात 09 बजे तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। इसके बाद फाइनल आंसर की 27 जुलाई को जारी की गई थी।

29 और 30 जुलाई को होगी काउंसलिंग

23 जुलाई, 2021 को आयोजित परीक्षा में इस बार 62,106 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब परीक्षा में शामिल छात्र परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कुछ देर में रिजल्ट घोषित होने के बाद वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ( CNLU ) की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक हर श्रेणी में सीटों की संख्या से लगभग पांच गुना अधिक उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होगी और 30 जुलाई को समाप्त होगी। पहली सीट आवंटन सूची एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीट को स्वीकार/लॉक करना होगा और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और 05 अगस्त से पहले एनएलयू को शुल्क का भुगतान भी करना होगा। दूसरी आवंटन सूची 09 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी और जबकि तीसरी आवंटन सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

क्लैट 2021 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट clatconsortiumofnlu.ac.in पर जाएं। होम पेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें। फिर आवश्यक लॉग-इन विवरण भरें। स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

Updated on:
28 Jul 2021, 8:15 PM IST
Published on: