शिक्षा

CSIR NET UGC RESULT 2024 : इस दिन जारी होगा सीएसआईआर का रिजल्ट, ऐसे देखा जा सकता है परिणाम

CSIR NET UGC RESULT 2024 : CSIR UGC NET 2024 परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,63,529 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा...

less than 1 minute read

CSIR NET UGC RESULT 2024 : UGC की तरफ से एक जरुरी खबर सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। CSIR ने सोशल मीडिया साइट "X" पर पोस्ट करके रिजल्ट 15 अक्टूबर 2024 तक जारी होने की संभावना जताई है। परिणाम जारी होने के बाद CSIR UGC NET 2024 का रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर देखा जा सकता है।

CSIR NET UGC RESULT 2024 : कुल इतने उम्मीदवारों ने दिए थे एग्जाम


CSIR UGC NET 2024 परीक्षा के लिए 2,25,335 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,63,529 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को कई सेंटरों पर आयोजित करवाए गए थे। परीक्षा के बाद NTA ने 8 अगस्त 2024 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिसके बाद फाइनल आंसर की 11 सितंबर 2024 को जारी की गई थी।

CSIR NET UGC RESULT 2024 : इस परीक्षा से कई विकल्प मिलते हैं


यह परीक्षा CSIR-UGC NET भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और शोध पात्रता को जांचने का एक तरीका है। इस परीक्षा के जरिये जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा इस परीक्षा से कई PHD प्रोग्राम के रास्ते खुल जाते हैं।

Also Read
View All
India Oldest School Education Board: सीबीएसई और आईसीएसई नहीं, यह है भारत का सबसे पुराना स्कूल बोर्ड… क्या आप जानते हैं?

हुब्बल्ली रीजनल सेंटर को बुनियादी सुविधाओं की दरकार, गंगूबाई हनगल संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों को क्लासरूम और हॉस्टल की कमी

UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया, सिलेबस और जरूरी तारीखें

School Assembly News Headlines, Dec 17 2025: पीएम मोदी को मिला ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’, नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल और सोनिया गांधी को राहत, जान लें देश-विदेश की जरुरी खबरें

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा, बस होनी चाहिए ये योग्यता

अगली खबर