CUET PG 2026 Registration: CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कैंडिडेट्स को 14 जनवरी तक आवेदन करने का अलर्ट जारी किया है। जानें एग्जाम सिटी सिलेक्शन, करेक्शन विंडो और फॉर्म भरने का सही तरीका।
CUET PG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को लेकर अलर्ट जारी किया है। जो कैंडिडेट्स पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे 14 जनवरी, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NTA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, आवेदन करने की आखिरी समय सीमा 14 जनवरी की रात 11 बजकर 50 मिनट तक है। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि, वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपनी एप्लीकेशन फीस जमा कर दें। ध्यान रहे कि केवल उन्हीं कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन मान्य होगा जिन्होंने सफलतापूर्वक फीस का भुगतान कर दिया है।
NTA ने इस बार एग्जाम सेंटर्स की संख्या बदलाव किया है। अब सेंटर्स की संख्या 312 से घटाकर 292 कर दी गई है। इनमें भारत के 272 शहर और विदेश के 16 शहर शामिल हैं। कैंडिडेट्स अपने रेजिडेंट स्टेट में मैक्सिमम 4 एग्जाम सिटी की चॉइस भर सकते हैं। बता दें कि, CUET PG 2026 की एग्जाम 157 विषयों के लिए कंडक्ट की जाएगी। एग्जाम का पैटर्न और स्ट्रक्चर पिछले साल जैसा ही रहेगा। हर पेपर के लिए कैंडिडेट्स को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं-
जो कैंडिडेट्स पहले ही आवेदन कर चुके हैं लेकिन अपने एग्जाम सिटी चॉइस में बदलाव करना चाहते हैं, उनके लिए 18 से 20 जनवरी तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। हालांकि, यह बदलाव सीटों की उपलब्धता पर डिपेंड करेगा। एक बार फीस जमा होने के बाद फॉर्म में किसी भी तरह के बदलाव के लिए यह आखिरी मौका होगा।