शिक्षा

Diwali 2025 Holiday Date: 20 या 21 अक्टूबर, कब है दिवाली की छुट्टी? जानिए यूपी-बिहार में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Diwali 2025 Holiday Date: 20 या 21 अक्टूबर, दिवाली कब है और यूपी-बिहार के स्कूल कब से कब तक बंद रहेंगे, इसकी पूरी जानकारी पढ़ें।

less than 1 minute read
Oct 08, 2025
Diwali 2025 Holiday Date (Image: Gemini)

Diwali 2025 Holiday Date: दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है और इस बार यह 20 और 21 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। यह सिर्फ दीपों का त्योहार नहीं है बल्कि अंधकार पर उजाले और अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक भी है। खास बात यह है कि दिवाली के आसपास छात्रों और स्कूलों के लिए लंबी छुट्टी है। हर साल की तरह इस बार भी लोग जानना चाहते हैं कि स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल क्या रहेगा, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 4128 वैकेंसी पर शुरू हुई प्रक्रिया

दिवाली की तारीखें और अन्य त्योहार

इस साल अधिकतर लोग 20 अक्टूबर को दिवाली मना रहे हैं। इसके बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व है। इसलिए छात्रों और स्कूली बच्चों को इस बार लंबी छुट्टी मिलने वाली है। छात्र लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि स्कूलों में दिवाली की छुट्टी किस दिन से शुरू होगी।

स्कूलों की दिवाली छुट्टी का कैलेंडर

इस साल दिवाली पर स्कूलों में लगभग पांच दिन की छुट्टी रहेगी। छुट्टियों का क्रम इस प्रकार रह सकता है।

  • 19 अक्टूबर: रविवार (सामान्य अवकाश)
  • 20 अक्टूबर: दिवाली
  • 21 अक्टूबर: दिवाली
  • 22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर: भाई दूज

इस तरह छात्र 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगातार छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे। अक्टूबर का महीना इस बार छात्रों के लिए खास है। लगातार त्योहार होने के कारण स्कूलों में छुट्टियों की भरमार है। दिवाली और उसके अगले त्योहारों की वजह से स्कूल 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बंद रह सकते हैं। इस लंबी छुट्टी का फायदा बच्चे परिवार के साथ समय बिताने और त्योहार की तैयारियों में लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

BTSC JE Recruitment 2025: बिहार में जूनियर इंजिनियर के 2700 से ज्यादा पदों के लिए निकली भर्ती, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Also Read
View All

अगली खबर