KGMU के डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोथैरेपी टेक्नोलॉजी ने स्नातक (B.Sc.) में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोथैरेपी टेक्नोलॉजी ने स्नातक (बीएससी) में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं। लिखित परीक्षा 9 जून और इंटरव्यू 12 जून को आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ८ जून, 2019 को ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं। सफल कैंडिडेट की लिस्ट 15 जून, 2019 को ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मर्ई, 2019
आवश्यक योग्यता : कैंडिडेट का मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) में 55 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान में उत्तीर्ण होना जरूरी है। इंटरमीडिएट में फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी या बायोटेक्नोलॉजी विषय का होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया : कैंडिडेट का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
यहां नोटिफिकेशन देखें : http://www.kgmu.org/upload_file/user_download/7dbc5f1f19416eea9fe2fac81deceac6.pdf