शिक्षा

DU LLB Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एलएलबी एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी, देखें जरुरी डाक्यूमेंट्स लिस्ट

DU LLB Admission: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच अपनी सीट को स्वीकार करना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2025, 11:39 AM IST
DU LLB Admission 2025
DU LLB Admission 2025

DU LLB Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB प्रोग्राम में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस कोर्स में एडमिशन कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट law.uod.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी।

DU LLB Admission 2025: पहली अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई को होगी जारी


पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची 16 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई के बीच अपनी सीट को स्वीकार करना होगा। इसके बाद 19 जुलाई तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। पहले चरण के तहत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2025 है, जो शाम 4:59 बजे तक है।

DU Integrated LLB Admission Schedule 2025

राउंड 1

एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 12 जुलाई 2025
करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2025
सीट आवंटन परिणाम: 16 जुलाई 2025
सीट स्वीकार करने की तिथि: 16 से 18 जुलाई 2025
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: 16 से 19 जुलाई 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2025 (शाम 4:59 बजे तक)

राउंड 2

सीट आवंटन परिणाम: 22 जुलाई 2025
सीट स्वीकार करने की तिथि: 22 से 23 जुलाई 2025
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: 22 से 24 जुलाई 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025

राउंड 3

सीट आवंटन परिणाम: 27 जुलाई 2025
सीट स्वीकार करने की तिथि: 27 से 28 जुलाई 2025
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: 27 से 29 जुलाई 2025
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2025

DU LLB Admission: एडमिशन के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

कक्षा 10 की मार्कशीट
कक्षा 12 की मार्कशीट
CLAT 2025 का एडमिट कार्ड
CLAT 2025 स्कोर कार्ड
आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो - SC, ST, OBC-NCL, EWS)
वैध फोटो पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

Updated on:
13 Jul 2025, 11:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All