शिक्षा

Elon Musk की सफलता का सीक्रेट, ये 6 किताबें जो बदल सकती हैं आपका जीवन और सोचने का तरीका

Elon Musk Success Secret: इन किताबों में छुपा है एलन मस्क की सफलता का राज। रॉकेट साइंस से लेकर बिजनेस और AI की दुनिया को समझने के लिए मस्क ने दी इन किताबों को पढ़ने की सलाह। देखें पूरी लिस्ट।
3 min read
Dec 30, 2025
Elon Musk favorite books
Elon Musk (Image Saurce: Freepik)

Elon Musk favorite books: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला, स्पेसएक्स व एक्स (Twitter) जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अपनी कामयाबी का सबसे बड़ा राज अपनी पढ़ने की आदत को बताते हैं। मस्क का मानना है कि, किताबें केवल जानकारी नहीं देतीं, बल्कि वे आपको कठिन चुनौतियों से लड़ने के लिए भी तैयार करती हैं। मस्क ने ऐसी 6 किताबों की सूची शेयर की है जिन्होंने उनके जीवन और करियर को नई दिशा दी है।

इन किताबों ने बदली मस्क की सोच

मस्क ने बिना किसी औपचारिक डिग्री के रॉकेट साइंस और इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में क्रांति ला दी। उनका कहना है कि, उन्होंने खुद इन किताबों का गहराई से अध्ययन किया है। इन किताबों ने उन्हें साल दर साल बेहतर फैसले लेने, जटिल इंजीनियरिंग समस्याओं को समझने और भविष्य की तकनीक का अंदाजा लगाने में मदद की है। मस्क के अनुसार, आपको जीवन में एक बार यह किताबें जरूर पढ़नी चाहिए।

1. सुपरइंटेलिजेंस

इस बुक के राइटर मशहूर फिलॉसफर निक बॉस्ट्रॉम हैं। यह किताब बुद्धिमत्ता की गहराइयों को समझाती है। मस्क का मानना है कि, अगर आप यह समझना चाहते हैं कि, इंसान का दिमाग कैसे काम करता है और भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे जीवन पर क्या असर पड़ेगा, तो आपको यह किताब जरूर पढ़ना चाहिए।

2. दि लॉर्ड ऑफ द रिंग्स

जेआरआर टोल्किन की बुक 'दि लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' किसी पहचान की मोहताज नही है। यह बेहतरीन रचना फैंटेसी और एडवेंचर की मिसाल है, जो शानदार फैंटेसी बुक्स में शुमार है। यह किताब न केवल मनोरंजन करती है बल्कि सिखाती है कि कैसे साहस और टीम वर्क के दम पर बड़ी से बड़ी मुश्किल को हराया जा सकता है।

3. फाउंडेशन

आइजैक एसिमोव फाउंडेशन की यह बुक अब तक की सबसे महान साइंस फिक्शन किताबों में से एक मानी जाती है। मस्क कहते हैं कि, इस किताब ने उन्हें अपनी कल्पनाओं की सीमाओं को तोड़ने के लिए मजबूर किया। यह किताब सिखाती है कि कैसे सभ्यताएं बनती हैं और ज्ञान के जरिए उन्हें बचाया जा सकता है।

4. जीरो टू वन

जीरो टू वन पीटर थील द्वारा लिखी गई यह किताब हर उस युवा को एकबार जरूर पढ़नी चाहिए जो बिजनेस की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं। मस्क के मुताबिक, यह किताब बिजनेस में 'मोनोपॉली' और 'इनोवेशन' का असली मतलब समझाती है। एंटरप्रेन्योर और स्टार्टअप शुरू करने की चाहत रखने वालों के लिए यह बुक एक आइडियल है।

5. स्ट्रक्चर्स: ओर व्हाई थिंग्स डोंट फॉल डाउन

जेई गॉर्डन की किताबें खासतौर से 'स्ट्रक्चर्स: ओर व्हाई थिंग्स डोंट फॉल डाउन' इंजीनियरिंग की दुनिया को समझने का सबसे आसान जरिया मानी जाती हैं। मस्क एक बेहतरीन इंजीनियर भी हैं और वह अपनी इंजीनियरिंग का श्रेय इस किताब को देते हैं। जेई गॉर्डन की यह किताब बहुत ही आसान भाषा में इंजीनियरिंग के मूल सिद्धांतों को समझाती है। यह किताब कला और विज्ञान का बेहतरीन संगम है।

6. लाइफ 3.0

लाइफ 3.0 मैक्स टेगमार्क द्वारा लिखी गई एक ऐसी किताब है, जो हमें भविष्य की उस दुनिया की सैर कराती है जहां आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) का बोलबाला होगा। एलन मस्क इस किताब को इसलिए पढ़ने की सलाह देते हैं क्योंकि यह केवल तकनीक की बात नहीं करती, बल्कि हमारे अस्तित्व पर उठने वाले सवालों के जवाब भी देती है।

पढ़ने की आदत ही आपको भीड़ से अलग बनाएगी

मस्क का मानना है कि, पढ़ने की आदत इंसान को भीड़ से अलग बनाती है। मस्क ने बिना किसी औपचारिक डिग्री के रॉकेट साइंस और इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में क्रांति ला दी। उनका कहना है कि, उन्होंने खुद इन किताबों का गहराई से अध्ययन किया है। इन किताबों ने उन्हें साल दर साल बेहतर फैसले लेने, जटिल इंजीनियरिंग समस्याओं को समझने और भविष्य की तकनीक का अंदाजा लगाने में मदद की है। मस्क के अनुसार, सफल होने के लिए आपको जीवन में एक बार यह किताबें जरूर पढ़नी चाहिए।

Updated on:
30 Dec 2025 04:37 pm
Published on:
30 Dec 2025 04:37 pm