शिक्षा

Exam Guide: इस ऑनलाइन एग्जाम से जांचें अपनी परीक्षा की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Dec 02, 2019
online exam guide mock test interview questions answers in hindi

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - औरंगजेब की मृत्यु के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था?
(अ) शम्भाजी
(ब) राजाराम
(स) जीजाबाई
(द) ताराबाई

प्रश्न (2) - मुख्यमंत्री की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत होती है?
(अ) अनुच्छेद 153
(ब) अनुच्छेद 161
(स) अनुच्छेद 163
(द) अनुच्छेद 165

प्रश्न (3) - यह किसने कहा कि ‘शीत युद्ध पुरातन शक्ति संतुलन की अवधारणा का नया रूप है’?
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) चर्चिल
(स) महेन्द्र कुमार
(द) विल्सन

प्रश्न (4) - कौन-सी परिस्थिति में सर्वग्रास चन्द्र ग्रहण होता है?
(अ) अर्द्ध-चन्द्र
(ब) पूर्ण-चन्द्र
(स) नव-चन्द्र
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (5) - ‘ब्रुकलिन’ (अमरीका) नामक स्थान किस खेल से जुड़ा है?
(अ) फुटबॉल
(ब) लॉन टेनिस
(स) बेसबॉल
(द) बास्केटबॉल

प्रश्न (6) - ब्रिटिश सेवा में सेवारत भारतीय सैनिकों का पहला सैनिक विद्रोह कहां हुआ था?
(अ) पटना
(ब) बैरकपुर
(स) वेल्लोर
(द) मेरठ

प्रश्न (7) - ईरान की सीमा के समीप स्थित हड़प्पाकालीन स्थल का नाम है-
(अ) सुरकोटदा
(ब) सुत्कागेनडोर
(स) कोटला निहंगखान
(द) आलमगीरपुर

प्रश्न (8) - वैदिक साहित्य के अंतर्गत निम्नलिखित ग्रंथों में कौन बेमेल है?
(अ) स्मृतियां
(ब) वेद
(स) उपनिषद
(द) आरण्यक

प्रश्न (9) - पूर्व वैदिक काल से उत्तर वैदिक काल के राजस्व गठन में मुख्य परिवर्तन क्या हुआ?
(अ) राजा भूमि का स्वामी हो गया।
(ब) राजा का पद पैतृक हो गया।
(स) राज्य के संगठन का आधार ‘कुल’ न रहकर अपितु भूमि का विस्तार हो गया।
(द) प्रशासकीय अधिकारियों की संख्या में वृद्धि हो गई।

प्रश्न (10) - निम्न में से कौन-सा एक जैन धर्म के विषय में सही है?
(अ) महावीर से सम्बंधित महायान, हीनयान दो सम्प्रदाय थे।
(ब) हीनयान तथा महायान ने संयम पर कोई जोर नहीं दिया।
(स) वे ईश्वर की खुलेआम पूजा करते थे।
(द) महावीर ने वर्ण व्यवस्था की निन्दा नहीं की।

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (स), 6. (स), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (द)

Published on:
02 Dec 2019 12:29 pm
Also Read
View All