इनके मॉडल पर रिसर्च करें
कैमल मिल्क के प्रोडेक्ट कितने लाभकारी हैं, इसके प्रचार में किसी ने रुचि नहीं दिखाई है। अब कई ऐसी ग्लोबल फर्म सामने आई हैं, जिन्होंने कैमल मिल्क व उसके प्रोडक्ट को कमर्शियली सक्सेस दिलाई है। इनमें से अधिकतर फर्म कैमल मिल्क बेचने के साथ अन्य डेयरी प्रोडेक्ट भी बेच रही हैं। इनमें चॉकलेट, दही भी शामिल है। ग्लोबली जो फर्म कैमल मिल्क के मार्केट को लीड कर रही हैं, उनमें अल इन डेयरी, डेजर्ट फॉर्म, कैमलेशियिस, द कैमल मिल्क व आईडीजे जैसी कंपनियां शामिल हैं। यदि आप भी इस सेक्टर में स्टार्टअप के मौके तलाश रहे हैं तो इन कंपनियों के मॉडल पर स्टडी जरूर करें।