Career in Fashion Designing: अगर आप भी 12वीं कक्षा पास करने के बाद फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो पहले ही जान लें टॉप कोर्स और देश के बेस्ट यूनिवर्सिटीज के बारे में पूरी जानकारी। साथ ही यह भी जानें कि इस सेक्टर में आपके लिए कौनसे और क्या करियर ऑप्शन मौजूद हैं।
Fashion Designing Course After 12th: अगर आपको नए कपड़ों के ट्रेंड्स की समझ है और आप अपनी क्रिएटिविटी से फैशन की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं, तो फैशन डिजाइनिंग आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें कि भारत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और कृषि के बाद यह रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा सेक्टर है। ऐसे में 12th क्लास पास करने के बाद युवा इस क्रिएटिव फील्ड में अपने सपनों की उड़ान भर सकते हैं। चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि आप फैशन जगत में एंट्री कैसे ले सकते हैं और इसके लिए कौन से कोर्स व कॉलेज बेस्ट रहेंगे।
फैशन इंडस्ट्री की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अपना भविष्य संवार सकते हैं। 12वीं के बाद युवा फैशन डिजाइनिंग में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) या बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc) की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा ऊंचे पदों पर शानदार नौकरी पाने के लिए आप ग्रेजुएशन के बाद मास्टर्स ऑफ डिजाइन (M.Des) भी कर सकते हैं। किसी खास सब्जेक्ट में कमांड हासिल करने के लिए कई तरह के सर्टिफिकेट कोर्स भी अवेलेबल हैं।
फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई के लिए देश में कई फेमस इंस्टीट्यूट्स मौजूद हैं:
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के बाद करियर के कई बेहतरीन रास्ते खुल जाते हैं। आप बतौर फैशन स्टाइलिस्ट, टेक्सटाइल डिजाइनर, फैशन बायर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मर्चेंडाइजर के रूप में अपना शानदार करियर बना सकते हैं। देश के बड़े और जाने माने ब्रांड्स जैसे फैबइंडिया, बिबा, बाटा, सब्यसाची और गिन्नी एंड जॉनी में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। आप चाहें तो फैशन के क्षेत्र में शिक्षक बन सकते हैं या फिर अपना खुद का फैशन ब्रांड और बुटीक भी शुरू कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कोर्स, प्लेसमेंट और फीस की पूरी जानकारी ध्यान से जरूर चेक कर लें।