शिक्षा

गांधी जी का बचपन का स्कूल देखिए, जानिए 164 साल बाद ये स्कूल बंद है या चालू? | Gandhi ji School

Gandhi ji School: आज गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) है। वैसे तो हम महात्मा गांधी के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी ने किस स्कूल (Gandhi ji School) में पढ़ाई की है और आज गांधी जी के उस ऐतिहासिक स्कूल की स्थिति कैसी है?

2 min read
Oct 02, 2024

Gandhi ji School: आज गांधी जयंती (Gandhi Jayanti 2024) है। वैसे तो हम महात्मा गांधी के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी ने किस स्कूल (Gandhi ji School) में पढ़ाई की है और आज गांधी जी के उस ऐतिहासिक स्कूल की स्थिति कैसी है? बताया जाता है कि 11 साल की उम्र में ही महात्मा गांधी का दाखिला इस विद्यालय में हो गया था।

Gandhi ji School | गांधी जी ने किस स्कूल में पढ़ाई की है?

Gandhi ji School Name: महात्मा गांधी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गुजरात के राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल (Alfred High School Rajkot) से प्राप्त की थी। बताया जाता है कि यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए था और गांधी जी ने 11 साल की उम्र में इस स्कूल में एडमिशन लिया था। जान लें कि अल्फ्रे हाई स्कूल, राजकोट का अंग्रेजी स्कूल था। इसका नाम पहले राजकोट इंग्लिश स्कूल था। समय के साथ इसका नाम बदला और बाद में इसका नाम बदलकर मोहनदास करमचंद गांधी हाई स्कूल कर दिया गया।

महात्मा गांधी का स्कूल काठियावाड़ हाई स्कूल के नाम से भी जाना जाता था।

महात्मा गांधी के 164 साल पुराने स्कूल की फोटो देखिए | Gandhi ji School Historical Photo

Alfred high school rajkot photo where Gandhi Ji Studied

राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल को जूनागढ़ रियासत के तत्कालीन नवाब ने बनवाया था। इस स्कूल का नाम प्रिंस अल्फ्रे, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के सम्मान में रखा गया था। यह विद्यालय भारत के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक था। गांधी जी ने इस स्कूल से पढ़ाई की थी और 1887 में स्नातक की उपाधि हासिल की थी।

महात्मा गांधी के स्कूल को बंद क्यों किया गया?

बात साल 2017 की है। महात्मा गांधी जिस विद्यालय में प्रारंभिक पढ़ाई किए थे, उस स्कूल को 2017 में बंद कर दिया गया। तत्कालीन गुजरात सरकार ने इस स्कूल को संग्राहलय में बदलने का फैसला लिया और इसे भव्य संग्राहलय में तब्दील कर दिया गया।

Also Read
View All

अगली खबर