शिक्षा

Gate Admit Card 2025 Postponed: अब 2 जनवरी नहीं इस तारीख को जारी किया जाएगा GATE Admit Card, यहां देखें डिटेल्स

GATE Admit Card 2025: फरवरी 2025 में होने वाली इस परीक्षा के लिए आज यानी कि 2 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया जाना था। लेकिन अब एडमिट कार्ड 2 को न जारी होकर इस तारीख को जारी होगा।

2 min read

GATE Admit Card 2025: इस साल GATE परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee द्वारा किया जा रहा है। फरवरी 2025 में होने वाली इस परीक्षा के लिए आज यानी कि 2 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया जाना था। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एडमिट कार्ड अब 7 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एडमिट जारी होने के बाद इसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकेंगे।

2 जनवरी को जारी होने वाला था एडमिट कार्ड (GATE Admit Card 2025)

इससे पहले जारी सूचना के मुताबिक, गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड2 जनवरी 2025 को जारी किया जाने वाला था। लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। नए अपडेट्स के अनुसार, अब एडमिट कार्ड 7 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड संबंधित अपडेट हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर नजर बनाए रखें।

एडमिट कार्ड देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। इन डिटेल्स के बिना कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड नहीं देख पाएंगे। ऐसे में ये सभी डिटेल्स तैयार रखें और जैसे ही एडमिट कार्ड रिलीज हो आप इस डिटेल्स की मदद से एडमिट कार्ड चेक करें।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें (GATE Admit Card 2025 Download)

  • एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे नीचे बताए गए प्रोसेस से देख सकते हैं 
  • सबसे पहले ऊपर बताए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा 
  • इस लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें 
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
Updated on:
02 Jan 2025 07:19 pm
Published on:
02 Jan 2025 10:04 am
Also Read
View All

अगली खबर