
CTET Answer Key Download
CTET Answer Key Link: CTET 2024 के लिए आंसर-की का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आ गया है। CTET Answer Key जारी कर दिया गया है। इसे = केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को हुआ था। रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। संभावना है कि सीबीएसई जनवरी के पहले सप्ताह में, संभवतः 5 जनवरी तक, रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार CTET Answer Key को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले साल की बात करें तो परीक्षा के 25 दिनों के भीतर ही परिणाम घोषित कर दिए गए थे। जुलाई 2024 का रिजल्ट 31 जुलाई को और जनवरी 2024 का रिजल्ट 15 फरवरी को घोषित किया गया था। यानि 25 दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया गया था। CTET Answer Key स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार अंक, रैंक और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। सीटीईटी 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं।
आंसर- की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CTET कीआधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर 'CTET Answer Key 2024 pdf' लिंक पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालना होगा।
इसके बाद सीटीईटी स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड का ऑप्शन आ जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से स्कोरकार्ड का डाउनलोड किया जा सकता है।
CTET परीक्षा में सफल उम्मीदवार सरकारी भर्ती के लिए योग्य बनाती है। हालांकि यह भर्ती या रोजगार की गारंटी नहीं देता है। आंसर-की जारी होने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर आपत्ति दर्ज करवाना है तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। CTET परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
Published on:
01 Jan 2025 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
