
School Holidays January 2025
Schools Closed in January 2025: साल 2024 खत्म होकर 2025 शुरू होने जा रहा है। साल 2025 के पहले महीने में स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। जनवरी महीने में कई राज्यों में 15 दिन से ज्यादा स्कूली छुट्टी रहने वाली है। साल का पहला दिन ही छुट्टी के साथ शुरू होने जा रहा है। 01 जनवरी 2025 को नए साल के मौके पर सभी बच्चे मौज करने वाले हैं। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में Winter Vacation की घोषणा पहले ही कर दी गई है।
उत्तर भारत के कई ऐसे राज्य हैं, जहां शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जिस कारण इन राज्यों में पहले से स्कूल लगभग 15 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। राजस्थान में 5 जनवरी तो दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्य में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहने वाले हैं।
विंटर वेकेशन के अलावा जनवरी महीने में छुट्टी की बात करें तो दो दिन सरकारी छुट्टी रहने वाली है। 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर अधिकतर स्कूल बंद रहेंगे। तो वहीं अगले छुट्टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस(Republic Day 2025) के मौके पर होगी। इन दोनों दिन भी स्कूलों में छुट्टी रहने वाली है।
Updated on:
31 Dec 2024 12:40 pm
Published on:
30 Dec 2024 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
