Top MBA colleges: भारत की बी‑स्कूल्स ने QS Global MBA Rankings 2025 और LinkedIn Rankings 2025 आदि अंतरराष्ट्रीय सूचियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ये उन संस्तानों की लिस्ट है जो विश्व स्तर पर टॉप MBA कॉलेजों में शामिल हुए हैं।
QS Global MBA Rankings: QS Global MBA Rankings एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त रैंकिंग है जो हर साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ MBA (Master of Business Administration) प्रोग्राम्स की लिस्ट जारी करती है। इसे ब्रिटिश संस्था Quacquarelli Symonds (QS) द्वारा जारी किया जाता है। 2026 संस्करण (QS Global MBA Rankings 2026), दुनिया भर के टॉप बिजनेस स्कूलों और यूनिवर्सिटी-आधारित MBA प्रोग्राम्स का ताजा इवैल्यूएशन है।
बुधवार को जारी लिस्ट में आईआईएम बैंगलोर एक स्थान ऊपर चढ़कर 52वें स्थान पर पहुंच गया तथा भारतीय संस्थानों में अपनी बढ़त बरकरार रखी। आईआईएम बैंगलोर के साथ, आईआईएम अहमदाबाद वैश्विक स्तर पर 58वें स्थान पर पहुँच गया, जबकि आईआईएम कलकत्ता ने 64वां स्थान हासिल किया। ये प्लेसमेंट दुनिया के सबसे ज्यादा मांग वाले एमबीए प्रोग्रामों में भारत की स्थिर उपस्थिति सुनिश्चित करते हैं।
फाइनेंशियल टाइम्स द्वारा जारी लिस्ट में अगर ग्लोबल रैंकिंग की बात करें तो आईआईएम बैंगलोर का दुनियाभर में 28वां स्थान है। जबकि आईआईएम अहमदाबाद का 34वां। दुनिया के नंबर वन का खिताब स्विट्जरलैंड की सेंट गैलन यूनिवर्सिटी (University of St Gallen, Switzerland) को मिला है।
| भारत में रैंक | कॉलेज का नाम | ग्लोबल रैंकिंग |
|---|---|---|
| 1 | IIM Bangalore | 52 |
| 2 | IIM Ahmedabad | 58 |
| 3 | IIM Calcutta | 64 |
| 4 | IIM Indore | 151-200 |
| 5 | IIM Kozhikode | 201-250 |
| 6 | IIM Lucknow | 201-250 |
| 7 | Woxsen School of Business | 201-250 |
| 8 | IIM Udaipur | 251-300 |
| 9 | XLRI Xavier School of Management | 251-300 |
| 10 | IIFT Delhi | 301+ |