शिक्षा

Fake Universities: CUET UG स्कोर के दम पर दाखिला लेने जा रहे हैं तो रूकें, ऐसे चेक करें यूनिवर्सिटी की मान्यता और स्टेटस

How To Recognize Fake Universities: कई बार छात्र झांसे में आकर फेक यूनिवर्सिटी का चुनाव भी कर लेते हैं। ऐसे में आइए समझते हैं कि ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कैसे कॉलेज का चुनाव करें और कॉलेज का चुनाव करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- 
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2025, 2:43 PM IST
Fake Universities

How To Recognize Fake Universities: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, CUET UG 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह संभावित तारीख है, इसमें एनटीए द्वारा बदलाव किया जा सकता है। सीयूईटी परीक्षा सीबीटी मोड में देश के 15 शहरों में आयोजित होगी। इस बीच छात्रों की सबसे बड़ी दुविधा है कि कौन सा कॉलेज चुनें और सही कॉलेज का चुनाव कैसे करें। कई बार छात्र झांसे में आकर फेक यूनिवर्सिटी का चुनाव भी कर लेते हैं। ऐसे में आइए समझते हैं कि ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कैसे कॉलेज का चुनाव करें और कॉलेज का चुनाव करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

फेक यूनिवर्सिटी को लेकर यूजीसी ने जारी किया नोटिस (UGC Against Fake Universities)

फेक यूनिवर्सिटी को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) समय समय पर नोटिस जारी करता रहता है। हाल ही में ऐसे ही एक नोटिस के माध्यम से यूजीसी ने छात्रों और उनके अभिभावकों को सूचित किया की फेक यूनिवर्सिटी से बचें। यूजीसी ने कहा कि कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरित डिग्री प्रदान कर रहे हैं। ऐसे विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डिग्री न तो मान्यता प्राप्त होगी न ही उच्च शिक्षा और रोजगार के उद्देश्यों से मान्य होगी। ऐसे में दाखिला लेने से पहले सभी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी/कॉलेज के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।

कैसे जुटाएं यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी 

किसी भी कॉलेज/विश्वविद्यालय में दाखिला लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in देखें। यूजीसी अपने अधीन कॉलेजों/विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी करता है। यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर HEIs (Higher Education Institute) के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां सभी स्टेट, केंद्रीय और अन्य यूनिवर्सिटी जो यूजीसी के अधीन हैं, उनके नाम हैं। वहीं आप संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

UGC ने 21 फर्जी विश्वविद्यालय के नाम जारी किया

हाल ही में यूनिवर्सिटी ने फेक यूनिवर्सिटी की एक लिस्ट जारी की थी। यूजीसी हर साल ऐसी एक लिस्ट जारी करता है। यूजीसी ने 21 फर्जी विश्वविद्यालय के नामों की एक लिस्ट जारी की थी। क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर बाइबिल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया (Vizag), एआईआईपीएचएस गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी (दिल्ली), कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड (दिल्ली) आदि के नाम शामिल हैं।

Updated on:
23 Mar 2025, 2:43 PM IST
Published on: