
CUET UG 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। आवेदक अब 24 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी फॉर्म के लिए सुधार विंडो 26 से 28 मार्च तक खुली रहेगी। ऐसे कैंडिडेट्स जो अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करें।
सीयूईटी के लिए अब 24 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं शुल्क का भुगतान 25 मार्च रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। वहीं सुधार विंडो 26 मार्च से 28 मार्च तक रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in देखें
-होम पेज पर ‘कैंडिडेट एक्टिविटी’ ऑप्शन में से रजिस्ट्रेशन का लिंक खोजें
-अब रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें
-इसके बाद फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-कंफर्मेशन पेज को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें
सीयूईटी यूजी का फॉर्म भरने के लिए सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को तीन विषयों के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स के लिए 800 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। वहीं विदेशी स्टूडेंट के लिए आवेदन शुल्क 4,500 निर्धारित किया गया है।
आवेदक ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा या फिर नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ के माध्यम से भी किया जा सकता है। संबंधित बैंक / भुगतान गेटवे इंटीग्रेटर द्वारा उम्मीदवार से प्रसंस्करण शुल्क और जीएसटी लागू किया जाएगा (परीक्षा शुल्क के अलावा)।
Updated on:
23 Mar 2025, 11:37 AM IST
Published on:
23 Mar 2025, 11:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.