शिक्षा

IBPS SO Mains Result: आईबीपीएस एसओ मेंस का स्कोरकार्ड हुआ जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS: मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं, चाहे वे इंटरव्यू दौर के लिए योग्य हों या नहीं। यह स्कोरकार्ड 7 जनवरी 2025 को घोषित मेन्स परीक्षा परिणाम के बाद जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2025, 4:22 PM IST
IBPS SO Mains Result
IBPS SO Mains Result

IBPS SO Mains Score Card 2025 Out: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 20 मार्च 2025 को IBPS SO Mains Scorecard 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 14 दिसंबर 2024 को आयोजित स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं और सेक्शन-वाइज अंक चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड 20 मार्च से 31 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

सीधे इस लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड IBPS SO Mains Score Card 2025 Out

IBPS SO Mains Result: सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध स्कोरकार्ड


मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं, चाहे वे इंटरव्यू दौर के लिए योग्य हों या नहीं। यह स्कोरकार्ड 7 जनवरी 2025 को घोषित मेन्स परीक्षा परिणाम के बाद जारी किया गया है।

IBPS SO Mains Scorecard: ऐसे कर सकते हैं स्कोरकार्ड डाउनलोड

स्कोरकार्ड के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर "CRP स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स" सेक्शन पर क्लिक करें।


"स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स XIV के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया" विकल्प चुनें।


"CRP-SO-XIV मेन्स स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर जाएं।


अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।


कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।


आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा।


इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

IBPS SO Mains: इतने सीटों पर होगी भर्ती


IBPS SO Mains परीक्षा विभिन्न सरकारी बैंकों में 896 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए योग्य हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी के लिए अपने स्कोरकार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

Updated on:
20 Mar 2025, 4:22 PM IST
Published on: