शिक्षा

ICAI CA Admit Card 2026: सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अपना हॉल टिकट सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

ICAI CA Admit Card 2026: आईसीएआई ने मई सत्र की सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स eservices.icai.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
Apr 17, 2026
ICAI CA Inter Final Admit Card 2026 (Official Website)

ICAI CA Inter Final Admit Card 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 17 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा की तारीखों की पहले ही पुष्टि कर दी है, जिसके बाद अब एडमिट कार्ड जारी होने से छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा 5 मई 2026 से शुरू होगी, और एडमिट कार्ड पर एग्जाम सेंटर की जानकारी शामिल है।

ये भी पढ़ें

JEE Main Result 2026: इस तारीख को जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

ICAI e-services Portal Login: हॉल टिकट पर होंगी ये जानकारियां

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे उस पर दी गई जानकारियों का बारीकी से मिलान कर लें। छात्र अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा की तारीखों को ध्यान से देखें। यदि एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती या विसंगति पाई जाती है, तो छात्र तुरंत आईसीएआई के हेल्पलाइन नंबर या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

CA May 2026 Exam Hall Ticket Download Link: ऐसे करें डाउनलोड

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'CA Intermediate/Final Admit Card May 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे अच्छी तरह जांच लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

ICAI CA फाइनल मई 2026 एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक-यहां क्लिक करें

ICAI CA Admit Card: परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी निर्देश

आईसीएआई ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स भी जारी की हैं-

  • अनिवार्य दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) ले जाना अनिवार्य है।
  • समय का ध्यान: कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले सेंटर पर पहुंचें।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह मना है।

ये भी पढ़ें

BPSC 71st Mains Admit Card: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Also Read
View All