शिक्षा

IIT Madras: आईआईटी मद्रास आईए पर शुरू करने वाला है फ्री ऑनलाइन कोर्स, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Indian Institute of Technology Madras: भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान मद्रास बहुत जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( IA ) पर फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू करने वाला है। यह पाठ्यक्रम 12 सप्ताह का है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2021, 5:50 PM IST
artifical Intelligence

IIT Madras: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( IA ) में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ( Indian Institute of Technology Madras ) बहुत जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फ्री ऑनलाइन कोर्स की पेशकश करने जा रहा है। इस कोर्स को राष्ट्रीय कार्यक्रम पर आधारित प्रौद्योगिकी संवर्धित लर्निंग के सहयोग से चलाने की योजना है। जो उम्मीदवार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( artifical Intelligence ) में रुचि रखते हैं वे आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in या NPTEL, nptel.ac.in पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं।

IIT मद्रास द्वारा प्रदान बहुत जल्द शुरू होने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स 12 सप्ताह का ऑनलाइन कोर्स है। इस पाठ्यक्रम में यह समस्या का हल निकालने के तौर तरीके शामिल होंगे। आईआईटी मद्रास कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर दीपक खेमानी छात्रों के लिए इस कोर्स की शुरुआत करने जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर IIT मद्रास की फ्री ऑनलाइन कोर्स बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

फ्री ऑनलाइन कोर्स के लिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज खुलने हेडर मेनू पर उपलब्ध एनपीटीईएल पाठ्यक्रमों वाले लिंक पर क्लिक करें। एक नई विंडो पर उपलब्ध संस्थानों की सूची में से IIT मद्रास का चयन करें। जल्द उपलब्ध होने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन करें और जरूरी क्रेडेंशियल भरें। साथ ही अपना आवेदन पत्र सबमिट करें। आगे के लिए आवेदन पत्र की एक प्रिंट कॉपी रख लें। बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ एल्गोरिदम की भाषा के साथ किसी के लिए भी सहज है।

Updated on:
4 May 2021, 5:50 PM IST
Published on: