इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के तहत हाल ही में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर जोर दिया गया। जीएनडीयू अमृतसर के लिए 100 करोड़ रुपए और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के लिए 50 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। साथ ही उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, गुणवत्ता में सुधार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लि 50 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।