शिक्षा

International Students Day: आज है विद्यार्थियों के लिए खास दिन, जानिए क्यों और कैसे मनाते हैं..

17 नवंबर को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर के विद्यार्थियों के लिए यह एक खास दिन है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 1:10 PM IST
international_students_day.jpg
International Students Day

दुनियाभर में 17 नवंबर का दिन विद्यार्थियों के लिए बहुत ही खास है। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस (इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे) के रूप में मनाया जाता है। जिस तरह शिक्षक दिवस का शिक्षकों के लिए महत्त्व है, उसी तरह विद्यार्थी दिवस का विद्यार्थियों के लिए भी महत्त्व है। इस दिन के बारे में जानने से पहले यह जानना भी ज़रूरी है कि यह दिन क्यों मनाया जाता है और इस दिन को कैसे मनाया जा सकता है।


क्यों मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग के उन हज़ारों विद्यार्थियों की बहादुरी की याद में मनाया जाता है जो उच्च शिक्षा के अधिकार के लिए नाज़ी सेना के खिलाफ चले गए थे। नाज़ी सेना के 1939 में चेक रिपब्लिक पर कब्ज़ा करने के बाद हज़ारों विद्यार्थियों को बंदी शिविर में भेज दिया गया था। इसके बावजूद उन विद्यार्थियों का हौसला कम नहीं हुआ था।


यह भी पढ़ें- Twitter को मैनेज करने के लिए Elon Musk कर रहे है नए मैनेजर की तलाश, वजह जुड़ी हुई है Tesla से

कैसे मना सकते है यह दिन?

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस को प्रेरणादायक कोट्स और मैसेज शेयर करके मनाया जा सकता है। साथ ही इस दिन विद्यार्थियों से जुड़े शिक्षाप्रद कार्यक्रमों का भी आयजन किया जा सकता है। आइए नज़र डालते हैं इस दिन पर शेयर किए जा सकने वाले कुछ प्रेरणादायक संदेशों पर।

Published on: