6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन सीढ़ियों पर लड़खड़ाए, देखें वीडियो

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन हाल ही में सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2022, 6:31 PM IST

joe_biden_stumbles_at_the_stairs.jpg

Joe Biden stumbles at the stairs

इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को चल रहे दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन 2022 का आज समापन हो गया है। 17 वें G20 शिखर सम्मेलन के अंत में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (Joko Widodo) ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अगले साल होने वाले इस सम्मेलन की अध्यक्षता सौंपी। पीएम मोदी भी इसको लेकर उत्साहित नज़र आए। दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के इस G20 सम्मेलन में अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) भी शामिल हुए, पर उनके साथ सम्मेलन के आखिरी दिन कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।


सीढ़ियों पर लड़खड़ाए अमरीकी राष्ट्रपति

सम्मेलन के आखिरी दिन बाली में स्थित मैंग्रोव फॉरेस्ट भ्रमण का एक कार्यक्रम बना, जिसमें कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल थे। इस फॉरेस्ट में भ्रमण के दौरान बाइडन जब सीढ़ियाँ चढ़ रहे थे, तो सबसे ऊपर वाली सीढ़ी पर लड़खड़ा गए। उनके साथ चल रहे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो ने उन्हें संभाला। हालांकि बाइडन का सीढ़ी पर सिर्फ पैर ही फिसला था, पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर यूज़र्स द्वारा काफी शेयर किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- PM Narendra Modi से मुलाकात के बाद UK पीएम Rishi Sunak का बड़ा फैसला, भारतीयों के लिए एक बड़ी स्कीम को दी मंज़ूरी

कुछ समय पहले साइकिल से गिर गए थे अमरीकी राष्ट्रपति

बाइडन इसी साल जून में अमरीका के डेलावेयर राज्य में एक साइकिल राइड के दौरान भी गिर गए थे। अपनी साइकिल को रोकने के बाद बाइडन अपना संतुलन खो बैठे थे और उससे गिर गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा शेयर किया गया था।


यह भी पढ़ें- पोलैंड के राष्ट्रपति का दावा, यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम से गिरी पोलैंड में मिसाइल