यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम की हुई शुरुआत
पीएम मोदी और पीएम सुनक की मुलाकात के कुछ समय बाद ही भारतीयों के लिए एक नई 'यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम' (UK-India Young Professionals Scheme) की शुरुआत की गई है। इसकी जानकारी यूके के प्रधानमंत्री ऑफिस 10 डाउनिंग स्ट्रीट के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की गई। इस स्कीम के तहत भारत के 18-30 वर्ष के डिग्री वाले शिक्षित लोगों को हर साल 3,000 वीज़ा दिए जाएंगे। इन वीज़ा के ज़रिए भारतीयों को यूके आकर रहने और काम करने का अवसर दिया जाएगा। यह वर्क वीज़ा 2 साल के लिए वैध होगा।