6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rishi Sunak और Xi Jinping के बीच होने वाली मीटिंग हुई रद्द, 5 साल में पहली बार होने वाली थी इस तरह की बैठक

G20 Summit 2022: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज होने वाली मीटिंग होने से पहले ही रद्द कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2022, 2:18 PM IST

rishi_sunak_and_xi_jinping.jpg

Xi Jinping & Rishi Sunak

इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को चल रहे 2 दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन का आज आखिरी दिन है। दुनिया के 20 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच हो रहा इस तरह का यह 17 वां सम्मेलन है। इसमें भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमरीका (America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) समेत कई बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और दुनिया के अहम मुद्दों पर चर्चा भी की। इस सम्मेलन में लीडर्स के बीच वन-टू-वन बैठकें भी हुई। इस सम्मेलन के आखिरी दिन आज यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के बीच मीटिंग होने वाली थी, पर अब इसके होने से पहले ही इसे रद्द कर दिया गया है।


यूके के प्रधानमंत्री ऑफिस ने दी जानकारी

यूके के लंदन शहर की 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री ऑफिस से सुनक और जिनपिंग के बीच होने वाली इस मीटिंग के रद्द होने की जानकारी दी गई।


यह भी पढ़ें- पहले कभी नहीं किया था ट्विटर में काम, मज़ाकिया फोटो वायरल होने पर Elon Musk ने 'फिर से' रखा नौकरी पर

5 साल में इस तरह की पहली मीटिंग होती

10 डाउनिंग स्ट्रीट ऑफिस से दी गई जानकारी में बताया गया कि सुनक और जिनपिंग के बीच होने वाली यह मीटिंग के निर्धारण में आ रही परेशानियों के चलते रद्द करनी पड़ी। दोनों देशों के लीडर्स के बीच होने वाली यह मीटिंग 5 साल में इस तरह की पहली मीटिंग होती।


यह भी पढ़ें- Elon Musk इस महीने फिर से लॉन्च करेंगे Twitter ब्लू चेकमार्क सब्सक्रिप्शन, भारत के बारे में कही बड़ी बात