6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोलैंड के राष्ट्रपति का दावा, यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम से गिरी पोलैंड में मिसाइल

Missile Attack On Poland: पोलैंड में हुए मिसाइल हमले के विषय में अब पोलैंड के राष्ट्रपति ने बयान दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 16 Nov 2022, 5:35 PM IST

poland_president.jpg

Poland's President

भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह तड़के यूक्रेन (Ukraine) बॉर्डर से लगे पोलैंड (Poland) के एक गाँव में मिसाइल गिरी है। इस मिसाइल के गिरने से उस गाँव के 2 नागरिकों की मौत हो गई है। हमले के बाद से ही आरोपों का दौर शुरू हो गया कि यह मिसाइल रूस (Russia) की तरफ से दागी गई थी। हालांकि क्रेमलिन (Kremlin) की तरफ से जारी बयान में यह कहा गया है कि रूस का इस मिसाइल हमले से कुछ लेना-देना नहीं है। वहीँ इस पूरे मामले में अब पोलैंड के राष्ट्रपति ने भी बयान जारी किया है।


क्या कहा पोलैंड के राष्ट्रपति ने?

पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज़ डूडा (Andrzej Duda) ने इस मिसाइल हमले के बारे में बात करते हुए कहा है कि उनके अनुसार यह मिसाइल यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम से पोलैंड में गिरी है। इससे पहले कुछ अमरीकी अधिकारियों ने भी इस बात का दावा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार रुसी हवाई हमलों से बचाव करने के दौरान यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम से यह मिसाइल पोलैंड के बॉर्डर से लगे गाँव में गिर गई और इसके धमाके से 2 नागरिकों की मौत हो गई। पोलैंड के राष्ट्रपति ने आगे बात करते हुए कहा कि यह हमला दुर्भाग्यवश है, पर जानबूझकर नहीं किया गया।


यह भी पढ़ें- रूस ने किया पोलैंड में मिसाइल हमले की ज़िम्मेदारी का खंडन