शिक्षा

JEE Main 2025 City Slip: एनटीए ने जारी किया सिटी स्लिप, इस तरह करें डाउनलोड 

JEE Main 2025 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 सीजन 2 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है।

2 min read
Mar 20, 2025

JEE Main 2025 City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 सीजन 2 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

कब है परीक्षा (JEE Main 2025 Exam Date)

इससे पहले जारी नोटिस के अनुसार, जेईई मेन का सिटी स्लिप मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में ही जारी किया जाना था। लेकिन अज्ञात कारणों से सिटी स्लिप जारी करने में देरी हुई। JEE Main 2025 सत्र 2 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित होने वाला है। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स के पास आवेदन नंबर और जन्मतिथि होनी चाहिए। यहां दिए गई प्रक्रिया की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-होम पेज पर सीजन 2 परीक्षा सिटी स्लिप का लिंक खोजें

-अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें

-इतना करते ही सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा

-इसे डाउनलोड कर लें

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप में है अंतर

सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होता है। एनटीए ने अभी सिर्फ सिटी स्लिप जारी किया है, एडमिट कार्ड नहीं। छात्रों की यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए एनटीए परीक्षा से काफी समय पहले ही सिटी स्लिप जारी करता है। परीक्षा शहर की सूचना पर्ची उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के स्थान के बारे में सूचित करती है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र का नाम, पता और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान करता है।

Updated on:
20 Mar 2025 06:15 pm
Published on:
20 Mar 2025 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर