
CUET PG Admission 2025: हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इन दोनों ही परीक्षा के आधार पर देशभर के विभिन्न केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला मिलता है। CUET UG के जरिए ग्रेजुएशन के कोर्सेज में दाखिला मिलता है तो वहीं CUET PG के जरिए मास्टर्स के कोर्सेज में दाखिला मिलता है। फिलहाल सीयूईटी पीजी परीक्षाएं चल रही हैं। एनटीए ने 21 से 25 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। ऐसे में आइए देखें कि सीयूईटी पीजी स्कोर के आधार पर किन-किन कॉलेजों में दाखिला मिलेगा-
सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च से शुरू है और 1 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जाएगा। 21 से 25 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वहीं 25 मार्च के बाद आगे की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
-जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय
-जामिया मिलिया इस्लामिया
-दिल्ली यूनिवर्सिटी
-दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी
-केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
-श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी
-दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी
-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन
-दिल्ली स्थित अम्बेडकर विश्वविद्यालय
-दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
-गुरु गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी
-नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
-इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय
Updated on:
20 Mar 2025, 4:05 PM IST
Published on:
17 Mar 2025, 11:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.