शिक्षा

JEE Main Result 2026: इस तारीख को जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

JEE Main Result 2026: एनटीए जल्द ही जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। कैंडिडेट्स jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और ऑल इंडिया रैंक चेक कर सकते हैं।

2 min read
Apr 17, 2026
JEE Main 2026 Session 2 Result Soon (Official Website)

JEE Main 2026 Result Expected Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड 20 अप्रैल, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। ऐसे में एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

BPSC 71st Mains Admit Card: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced 2026 Cut Off: कट-ऑफ और टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

परिणामों के साथ ही एनटीए जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए पात्रता कट-ऑफ परसेंटाइल भी जारी करेगा। जो कैंडिडेट्स इस कट-ऑफ को पार करेंगे, वे देश के प्रतिष्ठित आईआईटी (IITs) में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल माने जाएंगे। इसके अलावा, बोर्ड ऑल इंडिया रैंक (AIR) के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सार्वजनिक करेगा।

NTA JEE Main Final Answer Key 2026: स्कोरकार्ड में होगी ये जानकारी

जेईई मेन 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ विषय के नॉर्मलाइज्ड परसेंटाइल स्कोर की जानकारी होगी। साथ ही तीनों सब्जेक्ट्स का कुल एग्रीगेट परसेंटाइल स्कोर भी दिया जाएगा। काउंसलिंग और कॉलेज एडमिशन के समय इस स्कोरकार्ड की मूल प्रति आवश्यक होगी, इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इसकी पीडीएफ सुरक्षित रखें और प्रिंट आउट जरूर लें।

JEE Main 2026 Direct Link: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 'JEE Main 2026 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सभी इंफॉर्मेशन सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकाल लें।

JEE Advanced के लिए संभावित कट-ऑफ

विभिन्न श्रेणियों के लिए अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स इस तरह से हो सकते हैं-

  • सामान्य वर्ग (General): 86 से अधिक अंक
  • EWS वर्ग: 84 से अधिक अंक
  • OBC-NCL: 82 से अधिक अंक
  • अनुसूचित जाति (SC): 60 से अधिक अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 50 से अधिक अंक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

CBSE Second Board Exam 2026: सीबीएसई ने दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए खोला पोर्टल, जानिए क्या है LOC और क्यों है जरूरी?
Updated on:
17 Apr 2026 12:15 pm
Published on:
17 Apr 2026 12:08 pm
Also Read
View All