
JoSAA Counselling 2025: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने आज 14 जून को JoSAA राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम की घोषणा की है। इस काउंसलिंग के जरिए 18,160 IIT सीट्स भरे जाएंगे। वहीं इसी के साथ 62 हजार से अधिक इंजीनियरिंग सीटें भरी जाएंगी। राउंड 1 के लिए JoSAA सीट आवंटन का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
जोसा काउंसलिंग का ये रिजल्ट जेईई एडवांस और जेईई मेन के योग्य कैंडिडेट्स के लिए जारी किया गया है। जोसा काउंसलिंग के तहत उम्मीदवारों को उनके अवसरों के आधार पर वरीयता क्रम में बदलाव करने की अनुमति देने के लिए JoSAA मॉक अलॉटमेंट पहले जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को उनके अवसरों के आधार पर वरीयता क्रम में बदलाव करने की अनुमति देने के लिए JoSAA मॉक अलॉटमेंट पहले जारी किया जाता है।
जोसा काउंसलिंग के जरिए 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), IIEST शिबपुर, 26 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और 47 अन्य-सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (अन्य GFTI) सहित कुल 128 इंजीनियरिंग कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिलेगा।