JTET 2026: झारखंड में टीचर बनने के लिए जेटीईटी परीक्षा 2026 के आवेदन शुरू हो चुके हैं। 12वीं पास और ग्रेजुएशन के साथ बीएड/डीएलएड करने वाले स्टूडेंट्स 21 मई तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
JTET Recruitment 2026: झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर दी है। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस एग्जाम के जरिए कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी) और कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी) के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
झारखंड टेट परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड में ही आवेदन करना होगा।
कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है ताकि फॉर्म भरने में कोई गलती न हो। यह परीक्षा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत आयोजित की जा रही है। इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे।
जेटीईटी परीक्षा दो लेवल पर कंडक्ट कराई जाएगी, जिसके लिए योग्यता के नियम अलग-अलग हैं:
जेटीईटी एग्जाम में कुल 150 मल्टी चॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे। सबसे राहत की बात यह है कि इस एग्जाम में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। कैंडिडेट्स को अपनी तैयारी के हिसाब से पेपर 1 (प्राइमरी) या पेपर 2 (अपर प्राइमरी) सिलेक्ट करना होगा। जो स्टूडेंट्स दोनों लेवल पर पढ़ाना चाहते हैं, वे दोनों पेपर दे सकते हैं।