
SSC CHSL 2026 (Image- Freepik)
SSC CHSL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी सीएचएसएल एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती के जरिए भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे खाली पदों को भरा जाएगा। आयोग की ओर से जारी होने वाले इस नोटिफिकेशन के बाद देश भर के 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वैकेंसी की संख्या काफी अच्छी होगी।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना कंपलसरी है। जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स की एज लिमिट 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC और दिव्यांग) को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आपके पास वैलिड मार्कशीट और कैटेगरी सर्टिफिकेट होना चाहिए ताकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय कोई समस्या न आए।
एसएससी की वेबसाइट पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं, सभी महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री है।
अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) करना होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा, जहां आप अपनी फोटो, सिग्नेचर और मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।
Updated on:
25 Apr 2026 12:06 pm
Published on:
25 Apr 2026 12:06 pm
